Translate

ट्रांसपोर्टर का पीछा किया, पुलिस चौकी में पहुंच बचाई जान, फोन पर 20 लाख मांगे

https://ift.tt/34qjiHw

शहर के एक ट्रांसपोर्टर से गुंडा टैक्स लेने का मामला सामने आया है। बदमाश ने पहली बार जनवरी में धमकाया। फिर 15 दिन पहले पत्थर से हमला किया। इस बार पत्थर लेकर पीछा किया तो ट्रांसपोर्टर ने चौकी पर जाकर जान बचाई। अभी उसने जान के बदले 20 लाख रुपए की डिमांड कर दी है। एमआईजी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट राहुल पिता सुरेश मदान निवासी काउंटी बाक झलारिया की शिकायत पर मोबाइल धारक फरहान के खिलाफ धमकी का केस दर्ज किया है।
मदान ने पुलिस को बताया कि आरोपी फरहान उन्हें जनवरी से परेशान कर रहा है। वह खजराना में एक पेट्रोल पंप पर पंक्चर बनाता था। आरोपी उन्हें जानता है, लेकिन वे नहीं जानते। 14 अगस्त को खजराना दरगाह से मंदिर की तरफ कार से आ रहे थे, तभी आरोपी ने बाइक स पीछा किया। हाथ में पत्थर था। जैसे-तैसे मैं खजराना चौकी पहुंचा। वह पुलिस को देख आरोपी भाग गया।
एसआई नितिन पटेल के अनुसार आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फरियादी के यहां सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसे तीन महीने का वेतन नहीं दिया। फरहान उससे लगातार वेतन की मांग कर रहा था। आनाकानी करने पर फरहान ने मदान को फोन लगाकर रुपयों की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/324tOS0
via IFTTT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ