The Kashmir Files film 2022 विदिशा : द कश्मीर फाइल्स फिल्म बड़े पर्दे पर चार दिन दिखाई जाएगी !! हिन्दू जागरण मंच ने किया सम्मान!
सिर्फ चार दिन विदिशा के मेघ सिनेमा टॉकीज पर बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी, शाम 5.30 बजे और रात 8.45 बजे से शुरू होंगे शो!
विदिशा / देशभर में चर्चित हो रही फिल्म द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म आज से विदिशा के मेघ सिनेमा में दिखाई जाएगी। सिर्फ चार दिन के लिए यह फिल्म सिनामा घर में रहेगी। फिल्म को देखने के लिए विदिशा से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन भोपाल जा रहे थे। शनिवार को हिन्दू जागरण मंच ने मेघ टॉकिज प्रबंधन को ज्ञापन देकर इस फिल्म को सिनेमा घर में दिखाने की मांग की थी। इसके बाद दिल्ली से यह फिल्म दिखाने की स्वीकृति दी गई है।
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टॉकिज मैनेजर का किया सम्मान ! The Kashmir Files film 2022
रविवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने टॉकिज पहुंचकर थिएटर के मैनेजर का माला पहनाकर और शॉल उड़ाकर सम्मान किया। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति, महामंत्री शैलेश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
चार दिन फिल्म को दिखाने की अनुमति मिली है। The Kashmir Files film 2022 सिर्फ दो शो दिखाए जाएंगे, चार दिन लगी रहेगी फिल्म
मेघ सिनेमा के मैनेजर ने बताया की चार दिन फिल्म को दिखाने की अनुमति मिली है। जिसमें दो शो दिखाए जाएंगे। पहला शो शाम 5.30 बजे से शुरू होगा और दूसरा शो रात 8.45 मिनट से शुरू होगा। हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था की जाए। कोतवाली टीआई आशुतोष सिंह राजपूत ने सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़िए-
जरूरी खबर : भविष्य में आपको हो सकता है बड़ा फायदा, अगले एक वर्ष में आपको अच्छा खासा प्रॉफिट देखने को मिलेगा! CoinDCX App cryptocurrency !!
Money Making Apps: इन ऐप्स से आप कमा सकते हैं हजारों रुपए बिल्कुल आसानी से - जानें क्या है तरीका


0 टिप्पणियाँ
thanks for comment