Translate

विदिशा में गरमाई राजनीति खींचतान हुई शुरू



वीडियो-"आप"द्वारा घोषित प्रत्याशी विंग कमांडर अनुमा आचार्य मीडिया से शिकायत करते हुए
फ़ोटो आम आदमी पार्टी द्वारा शिकायत पत्र 

फ़ोटो बीना-भोपाल मेमू रेल जिस पर पोस्टर लगा हुआ

फ़ोटो विंग कमांडर अनुमा आचार्य जन संपर्क करते हुए

व्यूरों रिपोर्ट अजय जाटव विदिशा


विदिशा|दिल्ली में बीते चुनावी दौर में "आप" ने 70 मे से 67 सीटों पर बहुमत प्राप्त किया था! जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करके दिखाया था!
आज वही चुनावी दौर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है! मध्यप्रदेश में इस समय विधानसभा की समस्त 230 सीटों पर चुनाव लड़ रही है!


विदिशा विधानसभा क्षेत्र से वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर आई विंग कमांडर अनुमा आचार्य को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है!


"आप" की बढ़ती लोकप्रियता विदिशा की जनता में दिखाई देने लगी है!यह बीते शनिवार को "आप" द्वारा निकाली गई "बदलाव की लहर" में भारी संख्या में जन समूह का नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है! विदिशा के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में आप के प्रति भारी झुकाव देखा जा रहा है!


विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने कहा
- महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार
- विजली पानी के नाम पर लूट
- बेरोजगारी, अन्याय और तानाशाही
- किसानों की फसलों का उचित दाम न मिल पाना
- आये दिन होने वाले रोड़ दुर्घटनाओं,
- नशा बंदी करके नशे से उजड़ते परिवारों को बिखरने से रोकना !
- भ्रष्टाचार आदि जैसे मुद्दे पर गौर किया जाएगा

आप पार्टी द्वारा आज सुबह के समय  भोपाल से बीना जाने वाली मेमू रेल पर भाजपा के झंडे का रंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो लगा हुआ उज्वला योजना आदि जैसी योजनाओं पोस्टर लगा हुआ था जो आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए साफ देखा जा सकता है! "आप" पार्टी द्वारा आज चुनाव  आयोग में इस विषय मे शिकायत की गईं है! भाजपा द्वारा सरकारी सम्पत्ति (रेलवे) द्वारा लगातार किये जा रहे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत ज़िला निर्वाचन आयोग के शिकायत प्रकोष्ठ में की गई!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ