Translate

बदलाव की लहर '' आप" ने किया रैली एवं नुक्‍कड़ सभा का आयोजन


फ़ोटो|विंग कमांडर अनुमा आचार्य वरिष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ

व्यूरों रिपोर्ट अजय जाटव विदिशा

विदिशा| मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार आप ने विधान सभा की समस्‍त 230 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 90 प्रतिशत से ऊपर प्रत्‍याशियों की घोषणा कर चुके हैं। पार्टी से मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार आलोक अग्रवाल ने कोई घोषणा पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र दिया हैा इसी तरह विदिशा के इतिहास में आप की घोषित प्रत्‍याशि विंग कमांडर अनुमा आचार्य  ने भी एक शपथ पत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि -

वह गरीब व असहाय लोगो को निंरतर सहायोग करेंगी तथा उनके हर सुख दुख में हर पल साथ रहेंगी।
●वह विधायक को मिलने वाले मानदेय में से दो तिहाई मानदेय को विदिशा के विकास कार्यों में खर्च करेंगी।
●प्रशासनिक सहयोग से विदिशा विधानसभा क्षेत्र की उन्‍नती के लिये हमेंशा प्रयासरत रहेंगी।
●व़द्धावस्‍था, विकलांग, विधवा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर पात्र व्‍यक्ति के पास पहुचे इसके लिये निरंतर प्रयास करेंगी। 
●शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्‍लाई निरंतर बनी रहे तथा अस्‍पतालों में मुफ्त दवाईयां व अन्‍य सुविधाए जारी रहें।

                  ◆किया रैली का आयोजन◆
आप की परिवर्तन रैली (बदलाव की लहर) का आयोजन आप पार्टी कार्यालय लैंडमार्क गार्डन से डंडापुरा, बड़ा बाजार, तिलक चौक होते हुये माधवगंज चौराहे पर नुक्‍कड़ सभा का आयोजन के बाद समापन हुआ। रैली में युवक युवतियों एवं महिलाओं ने बड़ - चड़कर  हिस्‍सा लिया रैली के दौरान सड़क पर आम आदमी हाथ में पार्टी के झंडे और सिर पर टोपी पहन हुये नजर आये। जो विदिशा की जनता के लिये कौतुहल का विषय बना रहा। तरफ पान ठेले चौक चौराहे पर आम जन ''आप '' की चर्चा करते हुये नजर आये । माधवगंज चौराहे पर पार्टी प्रत्‍याशी विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने जनसभा को समबोधित करते हुये कहा कि इस रैली का उददेश्‍य सिर्फ यही है कि हम वर्षों से चली आई ऐसी सभी किबदंतियों से बाहर निकले  कि हम किसी  परंपरागत रूप से एक चुनावी पार्टी के मानसिक रूप से प्रभाव में है हमारा विदिशा सोच रखता और किसी भी प्रत्‍यक्ष या परोक्ष दबाव में नहीं है। आइये एक बार खुलकर सांस ले, आइये विदिशा को आगे बढ़ाने की ओर निर्मल मन से और सार्थक रूप से बढ़ चले आइये बदलाव की लहर के साक्षी बने सहभागी बने, आइये हम एक नया युग का निर्माण करें। अरग हम निडर है और हमारी आत्‍मा साथ है  हमारे। तो आत्‍मबल ही करा लेता है हमसे अच्‍छे कर्म बस यही है।
पार्टी के लोकसभा प्रभारी भगवत सिंह राजपूत ने भी सभा को संबोधित करते हुये '' आप '' की सरकार बनाने की अपील की । खुशहाल सिंह राजपूत , विकास एलिया, संतोष श्रीवास्‍तव एवं आम नगारिकों ने भी सभा को संबोधित करते हुये आम आदमी की सरकार बनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ