Translate

सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति विदिशा द्वारा बालाजी मंदिर विदिशा में बैठक का आयोजन

                               फोटो

व्यूरों रिपोर्ट अजय जाटव विदिशा

विदिशा | सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति विदिशा द्वारा बालाजी मंदिर विदिशा में बैठक का आयोजन किया जिसमें विदिशा एंव आस-पास से पधारे सम्मानीय गण उपस्थित थे! बैठक का आयोजन दशहरा चल समारोह में प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज विरोध जताने एंव प्रशासन में अपनी मुख्य मांगे रखने के लिए किया गया 


 जिसमें निम्न प्रस्ताव पास किए गए 
1. दशहरा चलसमारोह में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जावे
2.प्रशासन ने जो आचार संहिता के नाम पर झांकियों के चल समारोह अव्यवस्थित किया उन्होंने स्थानांतरित किया जावे और निलंबित किया जावे
3. कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एस डीएम थाना प्रभारी देहात एवं कोतवाली को शीघ्रता से विदिशा जिला से हटाया जाए उपरोक्त प्रस्ताव पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जावे अन्यथा समिति द्वारा विदिशा बंद एवं आगामी चुनाव बहिष्कार करेगी। आने वाली दीवाली को काली दिवाली के रूप में मनाया जायेगा!
हिंदू समाज द्वारा पारित प्रस्ताव के संदर्भ में दिनांक 19/10/2018 श्री दुर्गा उत्सव चल समारोह के दौरान जिला प्रशासन विदिशा द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की जो निंदनीय है! झांकी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें लगभग 30 से अधिक कार्यकर्ताओं की घायल होने की आशंका है! धारा 144 एवं 188 के तहत प्रकरण भी दर्ज किए गए  तथा डीजे,बैंड ढोल ढपली भी बंद करवा दिए तथा ऐतिहासिक दुर्गा चल समारोह को कलंकित किया गया जिससे हिंदू समुदाय मैं रोष है।बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही का आग्रह किया जाएगा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ