सलमान खान से परिवार संग मिले 'डब्बू अंकल',
बता दें कि उन्होंने फिलहाल में बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान से मुलाकात की है और उन्होंने सलामान के साथ अपने फोटो भी फेसबुक पर शेयर किए हैं. उन्होंने लिखा है- ''मैंने और मेरे परिवार ने सलमान भाई से दस का दम के सेट पर मुलाकात की.'' इससे पहले उन्होंने सुनील शेट्टी से भी मुलाकात की थी और खबरों के अनुसार वह फिल्म हेराफेरी में भी नजर आ सकते हैं. क्योंकि सुनील शेट्टी ने कहा है कि वह उनके लिए एक बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी परिवार सहित मुलाकात की थी.
डब्बू अंकल के नाम से मशहूर संजीव श्रीवास्तव ने 12 मई को ग्वालियर में अपने साले कुशाग्र श्रीवास्तव की शादी में डांस किया था, जिसके बाद वो काफी चर्चित हो गए हैं. इसके बाद से संजीव श्रीवास्तव के पास देश विदेश से लगातार फोन आ रहे हैं. तो वही वो लगातार टीवी चैनल्स को इंटरव्यू देने में भी व्यस्त हैं.
विज्ञापन
गजल के प्रेमी वीडियो को देखिए



0 टिप्पणियाँ
thanks for comment