पनडुब्बी एंव मशीने हटाते लोग
कुरवाई |स्थानीय बेतवा नदी पर रेत के अवैध उत्खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा हैस्थानीय प्रशासन और माइनिंग डिपार्टमेंट रेत माफियाओं के हौसले बुलंद माइनिंग और प्रशासन की मौजूदगी में रेत उत्खनन करने वाली पनडुब्बी और मशीनें लेकर भागे रेत माफिया
मूकदर्शक बना माइनिंग डिपार्टमेंट और प्रशासन पत्रकारों के दबाव में की गई थी रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई
कुरवाई की बेतवा नदी पर पिछले 6 माह से लगातार रेत माफियाओं द्वारा रेत का बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा है लोगों की शिकायतों के बाद भी स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से रेत माफियाओं के हौसले प्रतिदिन लगभग 500 ट्राली रेत केवल 2 किलोमीटर के दायरे में 8:00 से 10:00 पनडुब्बियां डालकर एवं बड़ी पोकलेन मशीनों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिसकी कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से प्रतिदिन 1000000 रुपए होती है इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन देखकर ऐसा प्रतीत होता है बहुत बड़े पैमाने पर शासन और प्रशासन में बैठे ल लोगों का रेत माफियाओं को संरक्षण प्राप्त है जिससे खनिज विभाग द्वारा कोई भी छोटी-मोटी कार्रवाई करने से पूर्व खनिज माफियाओं को उसकी पूर्व सूचना मिल जाती है जिससे वह अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही अपनी मशीन है उस स्थान से नदारद कर देते हैं आज भी और प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार एव खनिज अधिकारी एवं ं दो चार पुलिस के जवान अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बरेठी घाट पर कारवाई करने पहुंचे तो उन्हीं के सामने रेत माफिया अपनी मशीनरी लेकर भाग खड़े हुए और प्रशासन एवं खनिज विभाग मूकदर्शक बना उन्हें देखता रहा केवल एक दो मशीनों पर ही नाम मात्र की कार्यवाही की गई


0 टिप्पणियाँ
thanks for comment