कांग्रेस ने दी जनरल बिपिन रावत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
विदिशा / तमिलनाडु के कन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत,उनकी धर्मपत्नी मध्यप्रदेश की बेटी मधुलिका रावत,मध्यप्रदेश की माटी के लाल जितेंद्र कुमार सहित सेना के 10 जवानों की शहादत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यह दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। - विधायक शशांक भार्गव
इस अवसर पर विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर है। हम सभी दिवंगत जवानों की आत्मा शांति की प्रार्थना करते हैं एवं सरकार से मांग करते हैं की उच्च स्तरीय जांच कर घटना की सच्चाई जनता के सामने लाना चाहिए।
यह रहे उपस्थित!
इस अवसर पर नंदकिशोर शर्मा, बाबू लाल वर्मा, महेंद्र यादव, डॉ शैलेंद्र कटारिया, सुरेश बाबू पाठक, अजय कटारे, वैभव भारद्वाज, संतोष गुर्जर, डॉक्टर जितेन दांगी, डॉक्टर राजेंद्र दांगी, अभिराज शर्मा, संजीव प्रजापत, बिरजेंद्र वर्मा, विनोद राजपूत ,गोलू शर्मा, मनीष विश्वकर्मा ,भोलाराम अहिरवार, डी.के. रैकवार, घनश्याम महाराज, दशरथ सेन, शहजाद खान, मुआज कामिल, राजकुमार डीडोत,अज़हर खान,अभिषेक कुशवाह, राहुल रघुवंशी, दीपक दुबे आदि मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ
thanks for comment