Vidisha news : जिला प्रशासन की उदासीनता से गौशालाएं बंद गौमाता सड़क पर - शशांक भार्गव!!
विदिशा / विधायक शशांक भार्गव ने जिला प्रशासन को 2 दिन पूर्व ग्राम जाफरखेड़ी में निर्मित हो चुकी गौशाला का लोकार्पण करने की चेतावनी दी थी। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करने के कारण विधायक शशांक भार्गव पीतालमिल स्तिथ कार्यालय से सैकड़ों गौभक्तों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए दोपहिया वाहनों से खरीफाटक,माधवगंज, तिलकचोक, रामलीला चौराहे से होते हुए जाफरखेड़ी पहुंचे जहां महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आशा राजपूत के नेतृत्व ग्रामवासियों ने विधायक भार्गव और सभी गौभक्तों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
🛑Rs.1200/One Per Account Upstox🛑
Biggest hiest loot offers complete process earn ₹ 1200
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच हुई धक्का मुक्की
मुख्य सड़क से विधायक भार्गव की अगुवाई में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और मौजूद ग्रामवासी पैदल चलकर गौशाला तक पहुंचे। कुछ ग्रामवासी गौवंश लेकर भी पहुंच गए थे जिनका कांग्रेस नेताओं ने गौपूजन किया।जहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने गेट तक पहुंचने से रोका जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच बड़ी देर तक धक्का मुक्की चलती रही। मौके पर मौजूद तहसीलदार सरोज अग्निवंशी से विधायक भार्गव ने गौशाला के निरीक्षण करने को कहा तब 5 लोगों के साथ जाने की बात तय हुई। कुछ देर बाद तहसीलदार अग्निवंशी ने कोरोना का हवाला देते हुए निरीक्षण की अनुमति देने से इंकार कर दिया ये सुनते ही कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर भाजपा नेता के इशारे पर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार अग्निवंशी के खिलाफ नारेबाजी की ओर गेट खोलने के प्रयास किए
इस दौरान एकबार फिर पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही कुछ कार्यकर्ता गौशाला की दीवार फांदकर गौशाला के अंदर भी पहुंच गए जिन्हें बड़ी मुश्किल से पुलिस बाहर निकाल पाई। प्रशासन द्वारा अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज विधायक भार्गव सभी कार्यकर्ताओं के साथ गौशाला के गेट पर ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।
Fishdom biggest loot offer ₹600
Click Download - DOWNLOAD FISDOM
गौमाता दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर
इस दौरान विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सरकार के समय जिले में कुल 18 गौशालाएं बनाने की राशि स्वीकृत की गई थी जिनमें से सिर्फ 6 गौशालाएं ही कार्यरत हैं बाकि 11 गौशालाएं प्रशासन की उदासीनता के कारण लोकार्पण की बाट जोह रही हैं और गौमाता दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।गौमाता गौशालाओ में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें इसलिए हमने खुद ही गौशाला का लोकार्पण करना उचित समझा।आज फिर से हम जिला प्रशासन को 31 अक्टूबर तक का समय दे रहे हैं अगर गौशालाओ का विधिवत लोकार्पण नहीं किया तो 31 अक्टूबर को हम हजारों किसानों के साथ लोकार्पण करेंगे।
प्रशासन खुद लापरवाही दिखा रहा है
ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कटारे ने कहा कि एक ओर तो लोकार्पण में देरी कर प्रशासन खुद लापरवाही दिखा रहा है ऊपर से चुने हुए जनप्रतिनिधि को निरीक्षण करने से भी रोका जा रहा है।प्रशासन की मनमानी के खिलाफ हम लोकसभा, विधानसभा और न्यायालय में भी शिकायत दर्ज कराएंगे।
क्या आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है! क्लिक कर जाने कैसे!!
धरने पर बैठे विधायक भार्गव सहित 186 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गांव की सीमा के बाहर ले जाकर रिहा किया।
इस दौरान मुख्य रूप से महेंद्र यादव,सुरेश मोतियानी,नंदकिशोर शर्मा,बाबूलाल वर्मा,आशा सिंह राजपूत, जिनेश जैन,अजय कटारे,नरेंद रघुवंशी, गौरव दांगी,बसंत पीतलिया,रवि साहू,वैभव भारद्वाज,दीपक कपूर,प्रदीप वेद,सोनू यादव,जितेंद्र तिवारी,गोविंद चौबे,प्रकाश दांगी,सुनील रघुवंशी,रामराज दांगी,देवेंद्र दांगी,संतोष गुर्जर,मलखान सिंह मीणा,भूपेंद्र रघुवंशी, जालम सिंह लोधी,गुट्टी भैया, परमाल सिंह राजपूत,नवीन कोठारी,राजकुमार डिडोत,मुआज़ कामिल,हरिओम किरार,बृजेंद्र वर्मा, सोनू राजपूत,डॉ राजेंद्र दांगी, धर्मेंद्र यादव,धर्मेंद्र ठाकुर विजयकांत रैकवार,नारायण प्रसाद भार्गव,ओपी शर्मा, शेरा मालवीय,मनोज कुशवाहा,जावेद मंसूरी नारायण पाल, राहुल गुर्जर, कमलेश लोधी,संजीव प्रजापति,शैलेन्द्र रघुवंशी, दशन सक्सेना,डीके रैकवार,राजेंद्र भार्गव,चंदन खत्री,समुंदर यादव,हरिसिंह लोधी,संतोष गौड़,भोलाराम अहिरवार, दसरथ सेन,घनश्याम शर्मा,कमलेश प्रजापति,भानू दरबार, चन्द्रभान राजपूत, मनीष विश्वकर्मा,सुरेंद्र रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, सुरेंद्र दांगी,गणेश दांगी,टीटू जाटव,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गोभक्त एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ
thanks for comment