कोविड-19 से मृतकों के परिजनों को न्याय दिलवाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है - विधायक भार्गव
विदिशा : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, कोविड पीड़ितों को सहायता दिलाने जैसे अन्य जनहितैषी मुद्दों पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरु हुआ धरना शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिलेभर से आए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था,महिला हिंसा,किसानों,मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय,अत्याचार व शोषण के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार की घेराबंदी की।
आम जनता के मुद्दों पर आयोजित धरना प्रदर्शन से प्रभावित होकर आम नागरिकों ने भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भागीदारी निभाई। बांसकुली युवा संगठन के राकेश जोशी अपने युवा साथियों के साथ बिना कपड़ों के सिर्फ नेकर पहनकर बैनर-पोस्टरों के तिलकचोक से रैली के रूप में माधवगंज पहुंचकर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रतीक सोनी ने मुंडन करवाकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया
वहीं बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ अंदरकिला निवासी अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने तिलकचोक पर प्रदर्शन किया। बेरोजगारी से पीड़ित प्रतीक सोनी ने मुंडन करवाकर अपना आक्रोश प्रदर्शित कर ये युवा केंद्र सरकार की अर्थी के साथ रैली के रूप में माधवगंज पहुंचे जहां विधायक शशांक भार्गव एवं जिलाध्यक्ष निशंक जैन के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की असफल नीतियों से आज देश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।हर वर्ग परेशान है। कोविड लहर में मृत हुए 937 लोगों के परिवार आज भी सरकार की मदद की बाट जोह रहे हैं।आर्थिक मदद की घोषणाएं करने के बाद प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी गायब हो गए हैं।कोविड मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की लड़ाई हम उच्च न्यायालय में भी लड़ रहे हैं।हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है।
पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष निशंक जैन ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और चरम पर पहुंच चुकी महंगाई से आम आदमी परेशान है।देश का युवा वर्ग निराशा के दौर में है।युवा वर्ग इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले।
जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील सूद में केंद्र सरकार से महंगाई दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाने एवं बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस द्वारा बनाई न्याय योजना लागू कर प्रत्येक परिवार को 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दे।
पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा,वरिष्ठ नेता ह्र्दयमोहन जैन,पूर्व विधायक डॉ मेहताब सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिलाकारी,सुभाष बोहत सहित अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लगातार सरकारी उपक्रम बेचने पर चिंता व्यक्त की।आम आदमी से जुड़े मुद्दों के साथ जिले के किसानों का बकाया फसल बीमा, मुआवजा तत्काल वितरित करवाने एवं अतिवर्षा से वर्तमान खरीफ फसलों को हुई क्षति का सर्वे कराने की मांग उठाई।
राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की अर्थी जलाई साथ ही मौजूद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
धरना प्रदर्शन को अशोक ताम्रकार,नरेंद्र पीतलिया, बसंत जैन,नंदकिशोर शर्मा,गजेंद्र रघुवंशी, प्रभुदयाल यादव,रणधीर सिंह ठाकुर,मजीद भाई,जिनेश जैन,मोहित रघुवंशी,देवेंद्र राठौड़,करतार सिंह, मनोज कपूर,अजय कटारे,नरेंद्र रघुवंशी, अंशुज शर्मा,रतन सिंह यादव,सुजीत देवलिया,राजेश दुबे,दीवान किरार,आनंद प्रताप सिंह,वीरेंद्र पीतलिया, प्रियंका किरार,वैभव भारद्वाज,प्रकाश दुबे,अदनान भाई,धनराज धाकड़,नगेंद्र सिंह परमार,लक्ष्मण रघुवंशी,गोविंद भार्गव, शिवराज पिपरोदीया,नवीन कोठारी,रामलाल अहिरवार,दीपक कपूर,संयोग जैन,गोविंद राजपूत, मलखान मीणाअवध शर्मा, नरेंद्र रघुवंशी, राजेश सहेले, गिरजेश साहू,अमित मेहता,प्रशांत यादव,रूपेश गर्ग,बसंत पीतलिया,रमेश तिवारी,शरद शर्मा,दशन सक्सेना,स्वदीप रघुवंशी, राजेश जैन,प्रीति शर्मा,मुआज़ कामिल,संतोष गुर्जर,नवीन श्रीवास्तव, सोनू राजपूत, नोनित राम किरार,रामसेवक दांगी,जवाहर कुशवाह,ओपी सोनी,नवीन शर्मा,प्रदीप वेद सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!





0 टिप्पणियाँ
thanks for comment