Translate

Raksha bandhan shubh muhurat 2021: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, सालों बाद बन रहा है महा संयोग जानिए!!

Raksha bandhan shubh muhurat 2021: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, सालों बाद बन रहा है महा संयोग जानिए!!

Raksha bandhan shubh muhurat 2021: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, सालों बाद बन रहा है महा संयोग जानिए!!

Raksha Bandhan shubh muhurat Panchang 2021/ , आज यानी 22 अगस्त हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। साथ ही श्रावणी पूर्णिमा के साथ सावन मास का समापन भी हो जाएगा। बता दें कि इस दिन गायत्री जयंती भी आज मनाई जाएगी।

देश में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाता है, ये त्योहार भाई बहनों के लिए खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। माना जाता है कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को अपनी भाइयों को सही समय पर राखी बांधनी चाहिए। हिंदू पंचांग से जानें खास बातें –

50 साल बाद बनेगा खास संयोग Raksha bandhan shubh muhurat 2021

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल की राखी पर चार खास तरह के योग बनते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा लगभग 50 सालों के बाद होगा। इस दौरान रक्षाबंधन पर सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बनेंगे। जानकारों के मुताबिक आखिरी बार ऐसा संयोग 1981 में हुआ था।

बनेगा गजकेसरी योग Raksha bandhan shubh muhurat 2021

हिंदू पंचांग के मुताबिक राखी के मौके पर चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे जबकि इसी राशि में गुरु भी वक्री चाल में मौजूद रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु और चंद्रमा की इस युति से रक्षाबंधन पर गजकेसरी योग बन रहा है। शास्त्रों में इस संयोग को बेहद खास माना जाता है।

अन्य ग्रहों का संयोग भी है खास Raksha bandhan shubh muhurat 2021

राखी के खास अवसर पर सूर्य, मंगल और बुध ग्रह एक साथ सिंह राशि में रहेंगे और इस दौरान धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। कहा जा रहा है कि 474 सालों बाद ऐसा योग बनेगा।

जानें शुभ मुहूर्त Raksha bandhan shubh muhurat 2021

राखी बांधने का समय – सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 31 मिनट तक

राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 42 से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक

राखी वाले दिन भद्रा अंत का समय – सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर

राखी स्पेशल गीत - Raksha bandhan special song 2021 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ