Translate

स्वाबलंबी बनने सीखा ब्यूटिशियन कोर्स जैन महिला मंडल का आयोजन

रिपोर्ट- अजय जाटव मो.9424807418 
विदिशा।स्थानीय भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा शहर की 50 महिलाओं और लड़कियों को ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। टच एंड ग्लो ब्यूटी पॉर्लर कि श्रीमती अंबिका कुमार द्वारा इन महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया गया। भारत भारतीय महिला मंडल की प्रमुख नीता सर्राफ़ ने बताया कि हमारा उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षण के पीछे यही है कि बच्चियां स्वावलंबी बने और अपने स्वरोजगार के लिए ब्यूटी पार्लर के माध्यम से अपना रोज़गार स्थापित करें। यह प्रशिक्षण नि शुल्क दिया गया था लेकिनbb पंजीयन के लिए 50 रुपया की राशि प्रशिक्षणार्थियों से रजिस्ट्रेशन के लिए रखी गई थी। श्रीमती सर्राफ़ एवं श्रीमती विद्युत जैन ने बताया कि हमारा मंडल सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कई आयोजन समय समय पर करता रहता है। आयोजन की सफलता को लेकर भी Shrimati Neeta सर्राफ़ एवं विद्युत जैन मंडल के सभी सदस्यों ने प्रशिक्षक और सहयोगी सदस्यों को बधाई दी। वीडियो-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ